■अंडरग्राउंड ” मेट्रो ३” ट्रेन में खराबी’।
■ मेट्रो ७’ और ‘मेट्रो २ए’ सेवाओं की ट्रेनों में भी तकनीकी खराबी।
मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ८ अक्टूबर को ‘कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज़-एरिया अंडरग्राउंड मेट्रो ३’ रूट के अंतिम चरण, आचार्य अत्रे चौक से कफ परेड का उद्घाटन करेंगे। हालाँकि, इससे पहले शुक्रवार को इसी रूट पर एक हादसा हुआ। आचार्य अत्रे चौक मेट्रो स्टेशन की ओर जा रही एक ट्रेन तकनीकी खराबी के कारण सांताक्रूज़ मेट्रो स्टेशन पर रुक गई। इस ट्रेन में सवार यात्रियों को निकालकर दूसरी ट्रेन में भेजा गया।


इस बीच, शुक्रवार शाम को तकनीकी खराबी के कारण ‘मेट्रो ७’ और ‘मेट्रो २ए’ रूट पर यातायात बाधित रहा।मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) ३३.५ किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड मेट्रो ३ लाइन पर काम कर रहा है। फिलहाल इस लाइन पर आरे और आचार्य आत्रे चौक के बीच का सेक्शन सेवा में है, जबकि आचार्य आत्रे चौक और कफ परेड के बीच आखिरी सेक्शन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अक्टूबर को करेंगे।
हालांकि, उससे पहले मेट्रो ३ पर एक हादसा हो गया। शुक्रवार दोपहर आरे से आचार्य आत्रे चौक मेट्रो स्टेशन जा रही मेट्रो ट्रेन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। धुआं और जलने की गंध के कारण ट्रेन में सवार अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोपहर 2.44 बजे ट्रेन को सांताक्रूज मेट्रो स्टेशन पर रोक दिया। यात्रियों को तुरंत ट्रेन से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। उसके बाद यात्रियों को दूसरी ट्रेन में भेजा गया। तकनीकी खराबी वाली ट्रेन को तकनीकी निरीक्षण के लिए बीकेसी लूप लाइन पर ले जाया गया। इस दौरान यात्रियों ने भारी हंगामा किया। इसके कारण मेट्रो 3 रूट पर यातायात भी थोड़ा बाधित हुआ।


मेट्रो ७ और मेट्रो २ए सेवाएँ भी बाधितशुक्रवार शाम को तकनीकी खराबी के कारण ‘मेट्रो २ए’ (दहिसर – अंधेरी पश्चिम) और ‘मेट्रो ७’ (दहिसर – गुंडावली) रूट पर भी यातायात बाधित रहा। डिंडोशी मेट्रो स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन को बिजली आपूर्ति में समस्या के कारण रद्द करना पड़ा और उसे वापस शेड में ले जाना पड़ा। इसके कारण इन रूटों पर यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा।
एमएमआरडीए ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण यातायात सेवाएँ कुछ हद तक प्रभावित हुईं।


