श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई कस्टम (जोन-3) ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दो यात्रियों को कुल 1.36 करोड़ भारतीय मूल्य की विदेशी मुद्रा समेत गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के कस्टम अधिकारियों ने मुंबई से अबूधाबी जाने वाली फ्लाइट के एक यात्री के पास से रू 53.68 लाख रुपए भारतीय मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद की। एक अन्य मामले के अंतर्गत मुंबई एयरपोर्ट से फुजाईराह जाने वाली फ्लाइट के एक अन्य यात्री से भी रू 53.68 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा बरामद की गई है।


दोनों यात्रियों को कस्टम कानून के अनुसार गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


