ई- कॉमर्स कंपनी के बारकोड में छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी करने वाली गैंग का पर्दाफाश,4 गिरफ्तार।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई क्राइम ब्रांच 8 ने ई- कॉमर्स कंपनी के बारकोड में छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ लोग डिलेवरी कर्मी से मिली भगत कर ई- कॉमर्स कंपनी से एक महंगा और एक सस्ता सामान अपने घर या कार्यालय की बजाय अन्यत्र मंगाते थे। फिर महंगी वस्तु का बार कोड सस्ती वाली वस्तु से अदला-बदली करते थे। डिलिवरी लेते समय सस्ती वस्तु का भुगतान कर महंगी वस्तु लेते थे और महंगी बार कोड लगी सस्ती वस्तु वापस कर देते थे।

ऐसी हेराफेरी कर वे लाखों रुपयों की चपत ई-कॉमर्स कंपनियो को लगा रहे थे।इस मामले की जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाया और बोरीवली इलाके में 4 आरोपियों पंकज जिंदल, विजय कुमार सहारन, शमशेर सिंह आलान और सुमंत कुमार साहू को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है ।

उनके पास से 34,09,333 रुपये का इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है।चारों आरोपियों को आगामी 13 ऑक्टोबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश अदालत ने दिया है।

सह पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बलकवडे , पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत राजे के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई मुंबई क्राइम ब्रांच 8 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक लक्ष्मीकांत सालुन्खे की टीम ने की है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

‘महालक्ष्मी सरस’ से महिला उद्यमिता को मिलेगा वैश्विक मंच, ‘लोकल टू ग्लोबल’ को मिल रही गति।

मुंबई वार्ता संवाददाता महिलाओं को प्रतिस्पर्धी उद्यमी बनाने के...

‘आपले सरकार’ पोर्टल की तकनीकी समस्या जल्द होगी दूर, 24×7 काम कर रही टीमें: मंत्री आशिष शेलार।

मुंबई वार्ता संवाददाता राज्य सरकार के ‘आपले सरकार’ डिजिटल...

कुर्ला में 39 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर की गई हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के कुर्ला वेस्ट इलाके में...

राज्य सरकार ने 21 IPS और SPS अधिकारियों का तबादला किया, कई को मुंबई में नई जिम्मेदारी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता राज्य सरकार ने गुरुवार को पुलिस...