श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

विलेपार्ले के मास्टर दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगृह में रविवार को सिने कलाकार स्वर्गीय गुरुदत्त को समर्पित संगीतमय श्रद्धांजली का आयोजन किया गया है।


कार्यक्रम के दौरान गायक के रूप में सरिता राजेश, सौम्या वर्मा, संगीत संयोजक ओंकार देवासकर , निवेदक रहेंगे अमित काकडे, कोरस रिधीमा लाड और सहकारी ध्वनि व्यवस्था बाबू सेंडगे करेंगे।कार्यक्रम 19 अक्तूबर रात 8:30 बजे से आयोजित किया गया है ।


कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से किया गया है।कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की एंट्री फीस नहीं है। दर्शक मुफ्त में यह कार्यक्रम देख सकते हैं।


