संकटमोचन हनुमान मंदिर का 134 वां भंडारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न ।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

काशी मीरा मेट्रो स्टेशन के सामने स्थापित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में धनतेरस के अवसर पर मंदिर का 134 वां भंडारा श्रद्धा तथा उत्साह के साथ संपन्न हुआ ।

संकटमोचन हनुमान मंदिर के ट्रस्टी एवं विश्व हिन्दू परिषद मीरा भयंदर के उपाध्यक्ष डाक्टर राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि हनुमान जी का यह मंदिर जागृत होने के कारण यहां पर भक्तों की हनुमान जी में अपार श्रद्धा है । इसलिए हर कोई चाहता है कि वह यहां चल रहा निरंतर भंडारे का हिस्सा बन कर वहां सहयोग करें । शनिवार 18 अक्टूबर को संपन्न हुए इस भंडारे में श्री करन संन्याल परिवार अपना सहयोग का हाथ बढ़ा कर पुण्य का सहभागी बना।

शनिवार को संपन्न हुए सेवा कार्य में समाज सेवक रमेश शाहू, वरिष्ठ पत्रकार श्री रवीन्द्र मिश्रा, डा राधेश्याम गुप्ता, पंडित ऋषभ तिवारी, पंडित प्रशांत चतुर्वेदी, पंडित बबलू तिवारी,कल्पक पाटिल,लोक गायक रजनीश वर्मा उर्फ गोलू सहित कई अन्य गणमान्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु लोग उपस्थित थे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आज के समय में आर्यभट्ट की प्रासंगिकता।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूड़ी पंडित (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)/ कुलपति)/स्तंभकार/मुंबई...

दिव्यांगों के हुनर को मिला सम्मान, मुंबई महापौर ऋतु तावड़े ने ‘नेत्रा’ ब्रांड की छतरियों और रेनकोट की सराहना की।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा तैयार किए गए...