विक्रोली, पार्कसाइट में 8 से 10 तृतीय पंथियों ने की आत्महत्या की कोशिश।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए आठ से दस तृतीयपंथिओ ने रविवारी रात सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया। इन सभी तृतीय पंथियों का घाटकोपर के राजावाडी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है । पार्कसाईट पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

गत कई महीनों से मुंबई में अवैध रूप से रहने वाले बांगलादेशी नागरिकों को ढूढ़ने के लिए पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। गोवंडी के शिवाजी नगर परिसर में मार्च महीने में पुलिस ने आठ बांगलादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था।

जांच के दौरान मालूम हुआ कि बांग्लादेशी नागरिक शहर में तृतीयपंथी बन कर रह रहे हैं।कुछ दिन पहले पुलिस ने इसी मामले के अंतर्गत पोलिसांनी मुख्य आरोपी बाबू खान (४४) को गिरफ्तार किया था।इस तृतीयपंथी का संबंध बांगलादेशी ज्योती माँ नामक संस्था से होने का आरोप लगाया जा रहा था।

इन्हीं आरोपों के अंतर्गत कुछ सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उक्त तृतीय पंथियों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए तृतीय पंथियों ने सामुहिक आत्महत्या की कोशिश की है। फिलहाल पार्कसाइट पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक बरामद।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दहिसर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी...

राहुल गांधी को ईसाई समुदाय में कथित छुआछूत क्यों नहीं दिखता ? शंकर गायकर ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद...

‘क्या आप खुद को भगवान समझते हैं?’: बॉम्बे हाईकोर्ट की FDA अधिकारी को फटकार, MCA के पांच रेस्टोरेंट फिर खुले।

मुंबई वार्ता संवाददाता बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन...