मुंबई वार्ता संवाददाता

दी मालाड सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बैंक की तरफ से महाराष्ट्र के मराठवाड़ा व विदर्भ के बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता निधि में ५,००,००० (पांच लाख मात्र) का चेक माननीय मुख्यमंत्री को सुपुर्द किया।


आज मुंबई महानगर पालिका भाजपा नेता, पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से वर्षा निवास स्थान पर मिलकर दिवाली की शुभकामना दी।


इस अवसर पर पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश वकानी उपस्थित थे।


