श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे शहर में लगभग 46 लाख रुपये मूल्य का गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त किया हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पादों के विभिन्न ब्रांडों को जब्त कर लिया, जिनकी कीमत लगभग 46 लाख रुपये है। पुलिस ने नीलेश चालवाडे (35) और सत्यबन बेहरा (32) के रूप में पहचाने गए दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चालवाडे और बेहरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने कहा, पुलिस गुटखा के स्रोत और आरोपी व्यक्तियों के वितरण नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


