अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का वसई में दीपोत्सव संपन्न।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में वसई में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सरस्वती माता का पूजन कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम में भारत की सांस्कृतिक चेतना, संगठन का मूल्य, एवं सेवा भावना का संदेश देने वाले संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्राध्यापक मंदार भानुषे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक ऐसा राष्ट्र है जिसका धर्म मानवता की सेवा है ।उसकी असली शक्ति देश के युवाओं में निहित है । इसलिए देश के युवाओं को चाहिए कि वे अपने जीवन में सेवा, संस्कार तथा राष्ट्रनिष्ठा को महत्व देते हुए अपने जीवन पथ पर चलें ।अपनी सफलताओं के साथ साथ समाज के प्रति अपने उत्तर दायित्व को भी निभाएं । इस अवसर पर मुख्य वक्ता अंकित उपाध्याय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के इतिहास पर प्रकाश डाला ।

एबीवीपी के वसई जिलाध्यक्ष वैद्य जी,सर्वेश शर्मा,आर एस एस के अंकित उपाध्याय,वसई जिला संयोजक सुजल मिश्रा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे । भारत माता की जय घोष के साथ कार्यक्रम समाप्त हो गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

फ्लोरा फाउंडेशन ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, दिया स्नेह और सुरक्षा का संदेश।

■ पूर्व डिप्टी मेयर बाबूभाई भवानजी समेत पदाधिकारियों को...

मृणालताई गोरे फ्लाईओवर की दीवार से टकराया ट्रक, साउंड बैरियर का हिस्सा SV रोड पर गिरा; बड़ा हादसा टला।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव स्थित मृणालताई गोरे फ्लाईओवर एक्सटेंशन...

महापौर रितू तावडे ने कर्मचारियों के साथ मनाया ‘कृतज्ञता की राखी’ का पर्व।

■ विधायक चित्राताई वाघ की मौजूदगी में महापौर बंगले...