मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई के एंटॉप हिल इलाके के प्रतीक्षा नगर इलाके में चरित्र पर शक के चलते हुए झगड़े में एक पति ने अपनी २७ वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान चंदादेवी यादव के रूप में हुई है और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पति रामसिंगार यादव को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के अनुसार, रामसिंगार यादव को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, इसलिए दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बुधवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा बढ़ने पर रामसिंगार ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल चंदादेवी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसकी जाँच की और उसे मृत घोषित कर दिया।


इस घटना के बाद, वडाला टीटी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


