मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में राजीव गांधी फ्लाईओवर पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां चलती पल्सर 220 बाइक में अचानक आग लग गई।


बाइक पर सवार दो दोस्त, अरबाज सिद्दीकी और अरफ़ात शेख ,किसी काम से जा रहे थे।जैसे ही दोनों फ्लाईओवर पर पहुंचे, बाइक से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही सेकंड में बाइक में आग भड़क उठी। स्थिति को समझते हुए दोनों युवकों ने सूझबूझ से बाइक को सड़क किनारे लगाया और तुरंत दूर हट गए।


हालांकि उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में पूरी बाइक जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


