माफिया सरगना लॉरेंस बिश्नोई का साथी अमेरिका से हिन्दुस्थान हुआ प्रत्यर्पित।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

सीबीआई (CBI) की एक टीम, भगोड़े गैंगस्टर लखविंदर कुमार को शनिवार को अमेरिका से गिरफ्तार कर हिन्दुस्थान वापस ले आई। आरोपी लखविंदर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने अमेरिका से वांटेड भगोड़े लखविंदर कुमार को हिन्दुस्थान वापस लाने में सीबीआई की मदद की।

सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि लखविंदर के खिलाफ इंटरपोल की तरफ से रेड नोटिस जारी किया गया था। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लाए जाने के बाद हरियाणा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि लखविंदर हरियाणा में जबरन वसूली, धमकी, अवैध हथियार रखने और उनका इस्तेमाल करने तथा हत्या के प्रयास से संबंधित कई आपराधिक मामलों में वॉन्टेड है। सीबीआई ने हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर 26 अक्टूबर 2024 को इंटरपोल के माध्यम से लखविंदर के खिलाफ ‘रेड नोटिस’ जारी करवाया था। उसे अमेरिका से भारत डिपोर्ट किया गया और वह 25 अक्टूबर 2025 को दिल्ली पहुंचा, जहां हरियाणा पुलिस की एक टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।’

इंटरपोल द्वारा जारी किए गए रेड नोटिस दुनियाभर की सभी लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों को वांटेड भगोड़ों को ट्रैक करने के लिए भेजे जाते हैं। पिछले कुछ सालों में इंटरपोल चैनलों के जरिये कोऑर्डिनेशन से 130 से अधिक वांटेड अपराधियों को वापस लाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पूर्वी द्रुतगति महामार्ग पर करोड़ों के ‘डुप्लीकेट खर्च’ की जांच की मांग, प्रस्ताव रोका गया।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगरपालिका की स्थायी समिति की...

बांगुर नगर में फ्लैट में चोरी: आरोपी गिरफ्तार, ₹20 लाख का माल बरामद।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बांगुर नगर पुलिस थाने की टीम...

स्वच्छता कर्मियों के लिए बीएमसी का बड़ा फैसला: ऑन-फील्ड कर्मचारियों को ORS और पीने के पानी की व्यवस्था के निर्देश।

मुंबई वार्ता/ श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बढ़ती...

महिला सुरक्षा पर सख्ती की मांग: वर्षा गायकवाड का राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा को पत्र।

■ ‘शक्ति’ कानून लागू करने और पूर्णकालिक गृहमंत्री की...