पुणे और मुंबई की जमीन घोटालों पर श्वेतपत्रिका जारी करें और आगामी शीतकालीन अधिवेशन में पूरे एक दिन चर्चा करें: हर्षवर्धन सपकाल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भाजपा-महायुती की सरकार गैंडे की खाल जैसी मोटी हो चुकी है और इस सरकार का कामकाज देखकर कहा जा सकता है कि इसने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। हर दिन एक नया घोटाला सामने आ रहा है, लेकिन कार्रवाई शून्य है। सत्ताधारी दल के नेता और उनके रिश्तेदार राज्य को लूटने में लगे हैं। मुंबई, पुणे समेत पूरे राज्य में करोड़ों की जमीनें कौड़ियों के भाव में हड़प ली जा रही हैं। इन सभी जमीन सौदों की श्वेतपत्रिका जारी की जाए और आगामी शीतकालीन अधिवेशन में इस पर पूरे दिन चर्चा की जाए — ऐसी मांग महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने की है।

तिलक भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में बोलते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भाजपा-महायुती सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार ने पुणे की 40 एकड़ महार वतन की जमीन 300 करोड़ रुपये में खरीदी, और इसके लिए केवल 500 रुपये का मुद्रांक शुल्क भरा। उस जमीन पर आईटी पार्क बनाने का प्रस्ताव भी तुरंत मंजूर किया गया, और दस्तावेजों में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया। जब यह भ्रष्टाचार उजागर हुआ, तो अब कहा जा रहा है कि जमीन खरीद रद्द कर दी गई — यानी चोरी की बात खुद मान ली गई। फिर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? एफआईआर में पार्थ पवार का नाम क्यों नहीं है?पार्थ पवार की ‘अमेडिया’ कंपनी ने पहले पुणे के बोपोडी इलाके में एग्रीकल्चर डेयरी की सरकारी जमीन फर्जी दस्तावेज बनाकर हड़प ली थी। इस सभी सौदों के लिए पैसे कहां से आए? ये रकम एक चीनी कारखाने से आई, तो ये पैसे किसने और कैसे दिए? जनता को इन सवालों के जवाब मिलना चाहिए।

उन्होंने कहाां कि ,”समिति बनाकर सरकार सिर्फ समय निकाल रही है।भाजपा के केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने पुणे में जैन बोर्डिंग की जमीन हड़प ली थी, जब यह मामला सामने आया तो सौदा रद्द कर दिया गया — लेकिन यह प्रकरण अभी खत्म नहीं हुआ है। इस मामले में धर्मादाय आयुक्त मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के रिश्तेदार हैं — उन पर क्या कार्रवाई हुई? मुंबई में अदाणी को सैकड़ों एकड़ जमीन मुफ्त में दी गई। भाजपा के मुंबई कार्यालय के लिए सरकारी जमीन का जो सौदा हुआ, वह भी सवालों के घेरे में है।”

फडणवीस ने अपने नए साथी मोहित कंबोज को एसआरए की जमीनें दीं। पुणे में रिंग रोड के अधिग्रहण में बड़ा घोटाला हुआ। समृद्धि महामार्ग में किसकी ‘समृद्धि’ हुई, यह जनता को बताया जाए। इसलिए सभी जमीन सौदों की श्वेतपत्रिका जारी होनी चाहिए, ऐसा सपकाल ने कहा।

■ ‘वंदे मातरम्’ धार्मिक/जातीय दंगे भड़काने के लिए नहीं है

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है, लेकिन भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हमेशा ‘वंदे मातरम्’ का विरोध किया है। संघ की शाखाओं में यह गीत कभी नहीं गाया गया। ‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता संग्राम में गाया जाता था — इसमें त्याग और बलिदान का महान इतिहास है। भाजपा ने अब इतने वर्षों बाद इसे स्वीकार किया, इसका हम स्वागत करते है, पर अब भाजपा इस गीत का उपयोग राजनीतिक स्वार्थों के लिए कर रही है। यह पवित्र गीत धार्मिक या जातीय दंगे भड़काने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए नहीं है। ‘वंदे मातरम्’ पर भाजपा का यह प्रेम ‘पुतना मौसी’ जैसा है, ऐसा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कोल्हापुरी चप्पलों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच: लिडकॉम और प्राडा के बीच हुआ समझौता।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र की पारंपरिक हस्तकला को वैश्विक...

अनिल अंबानी की RCom पर ED की बड़ी कार्रवाई: 3,035 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता Anil Ambani से जुड़ी कंपनी Reliance...

मुंबई में पानी संकट की आहट: 15 मई से 10% पानी कटौती लागू होगी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता Brihanmumbai Municipal Corporation (बीएमसी) ने संभावित...