जय सिंह / मुंबई वार्ता

मुंबई की शांति भंग करने की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहे उत्तर प्रदेश के बंदूक सप्लायर को क्राइम ब्रांच ने शिवडी में दबोच लिया। बाहरी सूबे से आए अपराधियों का मुंबई में बढ़ता दखल एक बार फिर उजागर हुआ है।एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने सटीक कार्रवाई करते हुए यह कार्यवाही की है।


सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच को खबर मिली थी कि शिवडी–डॉकयार्ड रोड इलाके में एक युवक अवैध हथियार लेकर डील करने आने वाला है पुलिस ने घेरा बनाया और 24 वर्षीय आरोपी अजय कुमार को रंगेहाथ पकड़ लिया।इसके पास से पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया। पुलिस जब आरोपी की तलाशी में उतरी तो उसके पास से घातक हथियारों का पूरा स्टॉक निकल आया। 3 देसी पिस्तौल10 जिंदा कारतूस3 मैगज़ीन। संदिग्ध मोबाइल फोन बरामद हुआ है।


मुंबई जैसे महानगर में इस तरह हथियार लेकर खुलेआम घूमना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के हथियार तस्करों से जुड़ा हुआ है और वह मुंबई में हथियारों की सप्लाई करने आया था।अवैध हथियारों के इस धंधे की डोरें बाहर से खिंच रही हैं, जिसकी पड़ताल में पुलिस जुटी है।आरोपी पर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस यह जांच रही है कि हथियार किसके लिए लाए गए थे और इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है ? सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।



सुरक्षा का कड़ाई से पालन होना चाहिए