मुंबई वार्ता संवाददाता

मनपा चुनाव के पहले उत्तर भारतीय मतदाताओं को साधने की कोशिश सभी राजनीतिक दलों ने शुरू कर दी है. महाराष्ट्र में शिवसेना की स्थापना भूमिपुत्रों के अधिकारों को लेकर हुई थी। शिवसेना की स्थापना के समय से ही उत्तर भारतीय निशाने पर रहे हैं लेकिन राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पहली बार हिंदीभाषी मतदाताओं को साधने के लिए शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन का गठन किया है


शिवसेना के उत्तर भारतीय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर गुलाब दुबे की नियुक्ति की गयी है. हिंदू हृदय सम्राटबालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुलाब दुबे को नियुक्ति पत्र दिया।


इस अवसर पर सांसद नरेश म्हस्के, शिवसेना सचिव संजय मोरे, उत्तर भारतीय नेता कार्याध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, सचिव राजेश सिंह उपाध्यक्ष शशि यादव, उपाध्यक्ष अनिल शुक्ल, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह पतंजलि मिश्र, सहित अन्य लोग मौजूद थे।





अभिनंदन और बधाई