“सृजन के रंग” संस्था का भव्य वार्षिकोत्सव संपन्न।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

शनिवार- 29 नवम्बर 2025 को सृजन के रंग संस्था का तृतीय भव्य वार्षिकोत्सव बालाजी बैंक्वेट हॉल सेक्टर -10, वाशी- नई मुम्बई में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ दयानंद तिवारी जी ने की।मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अमरीश सिन्हा जी ने मंच की गरिमा बढ़ाई।

सृजन के रंग संस्था की अध्यक्ष डॉ कनक लता तिवारी जी ने अतिथियों और कार्यक्रम अध्यक्ष का शाल,श्रीफल और पुष्प-गुच्छ देकर सम्मान किया। माननीय अध्यक्ष,अतिथि एवं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत श्रीमती जागृति सिन्हा अजय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और विधिवत् काव्य सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का सूत्र संचालन प्रिंस ग्रोवर जी ने बड़ी कुशलता से किया।

निधि शुक्ला,मीनाक्षी शर्मा पंकज,जागृति सिन्हा अजय , लाल बहादुर यादव “कमल” ,दयाराम दर्द, मनोज दुबे, प्रतिष्ठा श्याम, संजय शर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया lप्रिंस ग्रोवर का सुंदर,संतुलित संचालन काबिले तारीफ रहा। कार्यक्रम के अंतिम भाग का sundar संचालन रीना धीमान स्वर्ण ने किया ।

इस भव्य आयोजन में जिन कवि,कवयित्री मित्रों ने अपनी सम्मानित उपस्थिति दर्ज कराई उनमें प्रमुख रूप से नंदलाल क्षितिज,अनिल राही,त्रिलोचन सिंह अरोरा,ओम प्रकाश तिवारी,श्रीधर मिश्र “आत्मिक”,श्रीमती अलका पांडेय, लक्ष्मी यादव,पल्लवी रानी,आकाश कुमार बागी, माता प्रसाद शर्मा,दयाराम दर्द,रीना धीमान,कविता झा,जागृति सिन्हा अजय,प्रतिष्ठा श्याम “सुकून”, वरिष्ठ साहित्यकार किशन तिवारी,विनय शर्मा “दीप”,संजय शर्मा,डॉ पूजा अलापुरिया,डॉ अंजू शर्मा,डॉ कुसुम तिवारी “झल्ली”,श्रीमती किरण मिश्रा,श्रीमती रीमा रॉय सिंह,डॉ अर्चना दुबे,सदा शिव चतुर्वेदी,डॉ मंजू गुप्ता,श्रीमती मनीषा श्रेयसी,श्रीमती निधि शुक्ला, मनोज दुबे,मीनाक्षी शर्मा “पंकज”,श्रीमती अलका शरर,डॉ सुषमा गोदियाल,जनाब ताज मोहम्मद सिद्दीकी, लता तेजेश्वर “रेणुका” और प्रिंस ग्रोवर तथा लाल बहादुर यादव”कमल” जी ने अपनी रचना का पाठ किया।

कुछ अन्य लोग श्रोता के रूप में भी उपस्थित रहे,जिनमें श्री नरेंद्र गोदियाल और इरफ़ान भाई प्रमुख रहे। मुख्य अतिथि डॉ अमरीश सिन्हा जी ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ दयानंद तिवारी जी ने अपना अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए अपनी रचना का पाठ किया।

संस्था अध्यक्ष डॉ कनक लता तिवारी जी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। नाश्ते के बाद सामूहिक तस्वीर ली गई।राष्ट्रगान होने के बाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक बरामद।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दहिसर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी...

राहुल गांधी को ईसाई समुदाय में कथित छुआछूत क्यों नहीं दिखता ? शंकर गायकर ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद...

‘क्या आप खुद को भगवान समझते हैं?’: बॉम्बे हाईकोर्ट की FDA अधिकारी को फटकार, MCA के पांच रेस्टोरेंट फिर खुले।

मुंबई वार्ता संवाददाता बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन...