श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल की कांदिवली यूनिट ने बोरीवली इलाके के एक घर पर छापा मारकर रू 2.04 करोड़ की हेरोइन ड्रग्स समेत एक दंपति को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल के पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले ने दी है।


पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले ने बताया कि वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर, बोरीवली (पूर्व) स्थित राष्ट्रीय उद्यान मेट्रो स्टेशन के उत्तरी छोर पर एक घर में छापेमारी की गई। ऑपरेशन के दौरान 511 ग्राम हेरोइन( कीमत रु. 2.04 करोड़ ), दो मोबाइल फोन और एक मिक्सर ग्राइंडर जब्त किया गया। is मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त कड़ियों को उजागर करने के लिए आगे की जांच जारी है और इसी वजह से दोनों अभियुक्तों का नाम गुप्त रखा गया है।


पुलिस को सूचना मिली है कि इस घर में ड्रग्स की पैकिंग करने के बाद ड्रग्स पैडलरो को ड्रग्स बेचने के लिए दी जाती थी।


