मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

पुलिस ने पुणे में एक नकली गुटखा फैक्ट्री पर छापा मारकर १ करोड़ रुपये का कीमती सामान जब्त किया है। यह बड़ी कार्रवाई पुणे के लोणी कालभोर इलाके में की गई है।


क्राइम ब्रांच के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड-२ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नकली गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। यह कार्रवाई पुणे के थेऊर फाटा के कांबलेवस्ती इलाके में एक गोदाम पर छापा मारकर की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, गोदाम के बगल वाले खेत से नकली RMD गुटखा का खुशबूदार तंबाकू और विमल गुटखा पान मसाला के साथ-साथ नकली गुटखा तंबाकू बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल जब्त किया गया है। कुल एक करोड़ रुपये की नकली सुपारी, खुशबूदार तंबाकू, कोल्ड ड्रिंक्स, केमिकल, गुलाब जल, प्रिंटेड पाउच, डिब्बे और बैग जब्त किए गए हैं। नकली गुटखा बनाने वाली कंपनी के मालिक रोहित दुर्गा प्रसाद गुप्ता, वर्कर राम प्रसाद उर्फ बापू बसंत प्रजापति, अप्पू सुशील सोनकर, दानिश मुसकिन खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।


