13 लाख की ड्रग्स समेत 2 गिरफ्तार।

Date:

श्रीश उपाध्याय/नवी मुंबई

पुलिस ने बेलापुर के एक हॉस्टल से दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।उनके पास से कुल मिलाकर 13.7 लाख रुपये की अफीम और हेरोइन मिली है।

एएनसी(एंटी नार्कोटिक्स सेल) के वरिष्ठ निरीक्षक संदीप निगाडे ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलविंदर सिंह (36) और मलकीत सिंह (32) के रूप में हुई है, दोनों पंजाब के रहने वाले हैं। उनकी जानकारी 19 नवंबर को एक बड़ी मादक पदार्थ विरोधी कार्रवाई के बाद प्राप्त हुई थी।”

3 दिसंबर को दोपहर करीब 12.15 बजे बेलापुर के हॉस्टल पर छापा मारा गया और कुलविंदर और मलकीत को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके हॉस्टल के कमरे से हमने 7.2 लाख रुपये मूल्य की 144 ग्राम अफीम, 6.5 लाख रुपये मूल्य की 13 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पैकिंग सामग्री जब्त की ।

पुलिस हिरासत में पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि उन्होंने सप्लायर गुरप्रीत सैनी से ड्रग्स खरीदी थी। जांच से यह भी पता चला कि नवी मुंबई में वितरण के लिए पंजाब से ट्रकों और ट्रेन के जरिए ड्रग्स की तस्करी की गई थी

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

फ्लोरा फाउंडेशन ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, दिया स्नेह और सुरक्षा का संदेश।

■ पूर्व डिप्टी मेयर बाबूभाई भवानजी समेत पदाधिकारियों को...

मृणालताई गोरे फ्लाईओवर की दीवार से टकराया ट्रक, साउंड बैरियर का हिस्सा SV रोड पर गिरा; बड़ा हादसा टला।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव स्थित मृणालताई गोरे फ्लाईओवर एक्सटेंशन...

महापौर रितू तावडे ने कर्मचारियों के साथ मनाया ‘कृतज्ञता की राखी’ का पर्व।

■ विधायक चित्राताई वाघ की मौजूदगी में महापौर बंगले...