वीआईपी पार्टियों तक पहुंची कोकीन सप्लाई नाइजीरियन पैडलर पकड़ाया।

Date:

■ पुलिस को मिले बड़े सुराग, 72 लाख की कोकीन के साथ आरोपी गिरफ्तार

जय सिंह/मुंबई वार्ता

मीरा रोड, वसई और नालासोपारा में जड़ें फैला चुके नाइजीरियन ड्रग नेटवर्क ने अब मालवणी को भी अपने निशाने पर ले लिया है। इलाके में बढ़ते ‘सफ़ेद ज़हर’ के इस काले कारोबार पर पुलिस ने बड़ी चोट करते हुए एक नाइजीरियन सप्लायर को पूरे 70 लाख रुपये की कोकीन के साथ दबोच लिया। यह गिरफ्तारी साफ दिखाती है कि इंटरनेशनल ड्रग माफिया कैसे मुंबई के उपनगरों में अपने पैर जमा चुका है—और अब पुलिस उसके खिलाफ सीधी जंग में उतर चुकी है।

मालवणी पुलिस को बीते कुछ हफ्तों से सूचना मिल रही थी कि विदेशी नागरिकों के जरिए मढ–मालवणी एरिया में कोकीन सप्लाई बढ़ रही है। इसी दौरान पुख्ता इनपुट मिला कि एक नाइजीरियन इस हफ्ते बड़ी खेप सौंपने वाला है।इसके बाद वरिष्ठ पी आई के मार्गदर्शन में 6 सदस्यीय टीम बनाई गई, जिसने सेक्टर-7 में दो दिन तक गुप्त निगरानी रखी।जैसे ही आरोपी स्कूटी पर संदिग्ध मोड़ की ओर पहुंचा, पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया।

तलाशी में निकला पूरा ‘ड्रग किट’ 260 ग्राम कोकीन (कमर्शियल क्वांटिटी),2 मोबाइल फोन (एक विदेशी सिम के साथ)कोड-वर्ड में लिखी नोटबुक,हाई-प्रोफाइल ग्राहकों की सूची,इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन,पासपोर्ट की फोटोकॉपी ।पुलिस को शक है कि असली पासपोर्ट उसके हैंडलर के पास है।

● गिरफ्तार नाइजीरियन का काला नेटवर्क

उम्र लगभग 32 साल का यह आरोपी बिज़नेस विज़िट वीज़ा पर भारत आने का दावा कर रहा है।मलाड लिंक रोड के पास किराये के घर में नकली डॉक्यूमेंट के आधार पर रह रहा था। 8–10 महीनों से मुंबई में एक्टिव और रात के क्लबों व वी आईपी सर्किल में कोकीन सप्लाई करता था।

चैट्स से पता चला कि वह लैगोस–मुंबई ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा हो सकता है।“ वीआईपी पीएअक्स ”, “आफ्टर ऑवरस ”, “वाइट एस 99” जैसे कोड-वर्ड भी चैट में मिले। आरोपी पर एनडीपीएस की कड़ी धाराओं 8(c), 21(c), 22 और 29 के तहत मामला दर्ज हुआ है। कोर्ट ने उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार“मुंबई में सक्रिय इंटरनेशनल ड्रग सप्लाई चैन की एक बड़ी कड़ी को हमने तोड़ा है। आरोपी के चैट रिकार्ड्स से और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related