श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई कस्टम अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर 12 यात्रियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 43 करोड़ रुपए मूल्य का कुल 43.261 किलो गांजा बरामद किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंकॉक से मुंबई आने वाले यात्रियों की जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों ने 10 अलग अलग मामलों के अंतर्गत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 43.261 किलो गांजा बरामद किया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


इसके अलावा 4 यात्रियों को 1256 ग्राम सोना और एक यात्री को 87.75 लाख के हीरो समेत गिरफ्तार किया गया है।


