श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में एक दोमंजिला घर की बाल्कनी गिर गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए।


मस्जिद बंदर रेल्वे स्टेशन के पास स्थित कोटक भवन की दूसरे मंजिले की बाल्कनी गुरुवार रात 9.26 पर गिर गई। इस दुर्घटना में दुकान मालिक मुकेश देनडोरे (28) की मौत हो गई है।


दो अन्य घायलों शफीक इस्लाम (40) और शालिग्राम जैसवाल(52) को इलाज के लिए जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


