सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

आम आदमी पार्टी, मुंबई ने जनवरी 2026 में होने वाले मुंबई महानगर पालिका चुनाव के लिए स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन, आतिशी जैसे बड़े नेता और देश के दूसरे राज्यों के नेता भी शामिल हैं।


मुंबई के गुजरातियों तक आम आदमी पार्टी का संदेश पहुंचाने के लिए गुजरात से इशुदान गढ़वी, चायकर वसावा, सुदेश पटेल, पायल पटेल जैसे नेताओं को भी स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट में शामिल किया गया है। हालांकि, हैरानी की बात है कि इन दिनों जब मराठी भाषा का कैंपेन चल रहा है, इस सूची में मराठी लोगों के नाम उंगलियों पर गिने जा सकते हैं।
स्टार प्रचारकों की सूची:- 1 अरविंद केजरीवाल ,2 मनीष सिसोदिया 3 भगवंत मान, 4 संजय सिंह ,5 सत्येंद्र जैन, 6 आतिशी, 7 पंकज कुमार गुप्ता, 8 दुर्गेश पाठक, 9 इमरान हुसैन, 10 राखी बिडलान, 11 अमानतुल्लाह खान, 12 दिलीप पांडे ,13 सौरभ प्रभात कुमार ,14 हरजपाल कुमार, 15. देशमुख , 16 विशेष रवि , 17 प्रीति शर्मा मेनन। 18 वेंजी विगास 19 चैत्रा वसावा, 20 प्रकाश जारवाल 21 किशोर मंधायन, 22 रुबेन मस्कारेन्हास, 23 सुनील कुकरेजा, 24 सुमित्रा श्रीवास्तव, 25 डॉ. संतोष करमकर विजार, 26 मुमुरकर अजीम फारूकी, 27 आदित्य पॉल, 28 महेश चावड़ा , 29 सुदेश पटेल, 30 इशुदान गढ़वी, 31 पायल पटेल ,32 पंकज गुप्ता 33, रंगा राचुरे 34, अजीत फाटके पाटिल, 35 विजय कुंभार ,36 मुकुंद किरदत, 37 देवेंद्र वानखेड़े, 38 संदीप देसाई.
आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारोकी एक सूची भी जारी की है।


