भिवंडी/कृष्ण गोपाल सिंह/मुंबई वार्ता

यश भारतभिवंडी महानगरपालिका चुनाव की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी जिला उत्तर भारतीय मोर्चा की जंबो कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बहुभाषी और बहुसांस्कृतिक शहर भिवंडी में उत्तर भारतीय समुदाय की प्रभावी भागीदारी को ध्यान में रखते हुए यह कार्यकारिणी गठित की गई है।


कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष मंगेश यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष रवि सावंत की मुख्य उपस्थिति रही।इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें राजू चौघुले, जियालाल गुप्ता, पी. डी. यादव, दिलीप गुप्ता, प्रतीक हरिया और शीतला प्रसाद मिश्रा शामिल थे।


कार्यकारिणी में महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का प्रयास किया गया है।नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, युवा, कामगार, सांस्कृतिक, सोशल मीडिया और आईटी सेल जैसे विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, ताकि आगामी महानगरपालिका चुनाव में प्रचार और संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रवि सावंत ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज ने हमेशा भाजपा को मजबूती प्रदान की है और हर चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी उत्तर भारतीय मोर्चा के पदाधिकारी एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने में अहम योगदान देंगे।



बधाई