कृष्ण गोपाल सिंह/मुंबई वार्ता

भिवंडी महानगरपालिका के आगामी आम चुनाव को लेकर मनपा आयुक्त एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनमोल सागर की अध्यक्षता में संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयुक्त अनमोल सागर ने स्पष्ट किया कि भिवंडी मनपा चुनाव निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।


इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे, उपमंडल अधिकारी अमित सानप, अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके, नयना ससाने, उपायुक्त विक्रम दराडे, बालकृष्ण क्षीरसागर सहित अन्य निर्वाचन निर्णय अधिकारी उपस्थित थे।


आयुक्त ने जानकारी दी कि अब तक 7 निर्वाचन निर्णय अधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें संबंधित वार्ड आवंटित कर दिए गए हैं। सभी अधिकारियों के कार्यालय निर्धारित स्थानों पर कार्यरत रहेंगे, जहां से चुनावी प्रक्रियाओं का संचालन किया जाएगा।
चुनाव से जुड़े प्रमुख आंकड़े:-कुल वार्ड: 58कुल मतदाता: 6,69,033पुरुष मतदाता: 3,80,623महिला मतदाता: 2,88,097अन्य मतदाता: 313कुल मतदान केंद्र: 750मतदान मशीनें: 750मतपत्र इकाइयाँ: 820कुल मतदान कर्मी: 4,590आयुक्त ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके को सौंपी गई है। वार्डवार आचार संहिता की धाराओं को लागू किया जा रहा है।चुनाव की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वीडियो विविंग टीम, वीडियो निगरानी टीम, सर्वेक्षण पुलिस टीम और मतदान जागरूकता टीम तैनात कर दी गई हैं। इसके साथ ही प्रत्येक निर्वाचन निर्णय अधिकारी के क्षेत्र में एक महिला ‘पिंक’ मतदान केंद्र और एक प्रायोगिक मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा।
पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे ने भरोसा दिलाया कि चुनाव अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को लेकर आवश्यक रणनीति तय की जा रही है।प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भय होकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।



Very good