सनबर्न म्युजिक फेस्टिवल में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 19 मोबाइल और कार जब्त।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

शिवड़ी पुलिस ने सनबर्न म्युजिक फेस्टिवल 2025 के दौरान मोबाइल स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दिल्ली के चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से आए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 19 महंगे मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार जब्त की है। जब्त किए गए माल की कुल कीमत करीब 19.14 लाख रुपये आंकी गई है।

यह संगीत महोत्सव 19 से 21 दिसंबर 2025 के दौरान शिवड़ी में स्पेस बाउंड वेब लैब प्रा. लि. द्वारा आयोजित किया गया था। भारी भीड़ को देखते हुए महिला सुरक्षा, पिकपॉकेटिंग और मोबाइल चोरी की आशंका के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने विशेष सुरक्षा और निगरानी दल तैनात किए थे।तेज कार्रवाई से खुला मामला20 दिसंबर 2025 को फेस्टिवल के दौरान दो लोगों ने शिवड़ी पुलिस थाने में मोबाइल फोन जबरन छीने जाने की शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल दो विशेष जांच टीमें गठित कीं।गश्त के दौरान अपराध प्रकटीकरण दस्ते के सहायक पुलिस निरीक्षक खुले और उनकी टीम ने एक संदिग्ध युवक को भागते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान उडुगलप्पा दासा भोवी (24 वर्ष), निवासी शिवमोग्गा, कर्नाटक के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये है, बरामद किए गए।

दिल्ली की गैंग गिरफ्त मेंइसी दौरान सहायक पुलिस निरीक्षक कालेकर और उनकी टीम ने के-शेड, इंदिरानगर, फॉसबरी रोड, शिवड़ी (पूर्व) क्षेत्र में एक संदिग्ध किया कैरेंस कार (क्रमांक यूपी 82 बीटी 1813) को रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें सवार चार आरोपियों के पास से 15 मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त कार जब्त की गई। चारों आरोपी दिल्ली के निवासी बताए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम शाहबाज भोले खान उर्फ शोएब (28 वर्ष), मोहितकुमार रामकुमार पटेल (25 वर्ष), निखिल एकनाथ यादव (19 वर्ष)महेशकुमार सुनेहरीलाल कुंभार (20 वर्ष) और उडुगलप्पा दासा भोवी (24 वर्ष) हैं।वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाईयह पूरी कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त सत्यनारायण चौधरी, अपर पुलिस आयुक्त अभिनव देशमुख, पुलिस उपायुक्त विजयकांत सागर, सहायक पुलिस आयुक्त पंढरीनाथ पाटील तथा शिवड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।फिलहाल दोनों मामलों की आगे की जांच जारी है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अन्य बड़े आयोजनों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बांद्रा फेयर में दुकानदारों का घटा रुझान, बीएमसी के 430 में से 150 स्टॉल अब भी खाली।

मुंबई वार्ता संवाददाता बांद्रा के प्रसिद्ध माउंट मैरी...

पायधुनी पुलिस ने MD ड्रग्स बेचने वाले 3 आरोपियों को पकड़ा, ड्रग्स बनाने की सामग्री और 13 लाख का माल जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की पायधुनी पुलिस (दक्षिण परिमंडल-02)...