श्रीमद्भागवत कथामृत पान के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

Date:

मुंबई वार्ता/जौनपुर/शिव पूजन पांडेय

आदर्श भारती महाविद्यालय, खेतासराय परिसर में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन सोमवार को कथा पंडाल श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। व्यास पीठ से पंडित अखिलेश चंद्र मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण और मनोहारी वर्णन किया। उनकी मधुर वाणी और भावाभिव्यक्ति ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं कई प्रसंगों पर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो उठीं।

कथा के दौरान कथा सम्राट पंडित डॉ. मदन मोहन मिश्र की ओजस्वी कथा ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। बालकृष्ण की लीलाओं, माखन चोरी, पूतना वध और यशोदा मैया के वात्सल्य भाव के प्रसंगों पर पूरा पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। वातावरण ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘हरि बोल’ के उद्घोष से भक्तिमय बना रहा।

कथा आयोजन में मुख्य यजमान डॉ. उमाकांत पांडेय एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. गरिमा पांडेय रहीं। आयोजक आदर्श भारती महाविद्यालय खेतासराय व सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली के प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, संस्कार और नैतिक मूल्यों का संचार होता है।कथा में पुस्कक कुटीर के अधिष्ठाता एवं पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष पंडित रामदयाल द्विवेदी, पूर्व अधीक्षक डाक विभाग प्रभाकर त्रिपाठी, अध्यापक डॉक्टर रामजी तिवारी, पत्रकार देवी सिंह, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येन्द्र दत्त उपाध्याय, विजय कुमार उपाध्याय, कांग्रेस नेता जयशंकर दुबे, एसडीएम प्रयागराज नीलम दुबे, प्रमोद मिश्रा, पंकज शुक्ला, रविंद्र मिश्रा, अभिषेक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

जोगेश्वरी में 1.26 करोड़ रुपये के एमडी ड्रग्‍स समेत एक पैडलर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की...

बांद्रा फेयर में दुकानदारों का घटा रुझान, बीएमसी के 430 में से 150 स्टॉल अब भी खाली।

मुंबई वार्ता संवाददाता बांद्रा के प्रसिद्ध माउंट मैरी...