‘बीएमसी नहीं, भाजपा है फैमिली बिज़नेस’: आप का भाजपा पर तीखा हमला, मुंबई के ‘राजनीतिक परिवारों’ की सूची जारी

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

आम आदमी पार्टी (आप) ने मुंबई में भाजपा पर पारिवारिक राजनीति को लेकर कड़ा प्रहार किया है। ‘आप’ ने भाजपा को सीधे तौर पर “फैमिली बिज़नेस” करार देते हुए कहा कि बीएमसी कोई पारिवारिक व्यवसाय नहीं है, बल्कि भाजपा स्वयं एक पारिवारिक उद्यम की तरह काम कर रही है।

‘आप’ नेताओं ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में हाल के दिनों में ‘पारिवारिक मिलन दिवस’ जैसा माहौल देखने को मिला। मुंबई में दो भाई एक साथ आए, जबकि पुणे में चाचा-भतीजे की राजनीतिक नजदीकियां सामने आईं।

इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के आधिकारिक एक्स (X) हैंडल से कहा गया कि “बीएमसी कोई फैमिली बिज़नेस नहीं है।”

इस पर पलटवार करते हुए ‘आप’ के मुंबई कार्यकारी अध्यक्ष रूबेन मस्कारेन्हास ने कहा,“बीएमसी पारिवारिक व्यवसाय नहीं है, लेकिन भाजपा ज़रूर है।”

इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने मुंबई में भाजपा से जुड़े कथित राजनीतिक परिवारों की एक विस्तृत सूची भी सार्वजनिक की। पार्टी के अनुसार, इन परिवारों के कई सदस्य सक्रिय राजनीति में हैं।

‘आप’ द्वारा जारी सूची के अनुसार, मुंबई में भाजपा के राजनीतिक परिवार:

1. अमित साटम – समीर साटम, रोहन राठौड़

2. आशीष शेलार – विनोद शेलार

3. राहुल नार्वेकर – मकरंद नार्वेकर, हर्षिता नार्वेकर

4. किरीट सोमैया – नील सोमैया

5. पराग अलवणी – ज्योति अलवणी

6. मनीषा चौधरी – अंकिता चौधरी

7. विद्या ठाकुर – जयप्रकाश ठाकुर

‘आप’ मुंबई की अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने कहा,“भाजपा एक ‘फैमिली रन एंटरप्राइज़’ बन चुकी है, जिसमें कई परिवारों के सदस्य राजनीति में सक्रिय हैं। मुंबई इससे बेहतर की हकदार है और मुंबई को ‘आप’ की जरूरत है।”

आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि वह पारदर्शी और जवाबदेह राजनीति के जरिए मुंबई को एक नया विकल्प देना चाहती है, जबकि भाजपा पर पारिवारिक राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

जोगेश्वरी में 1.26 करोड़ रुपये के एमडी ड्रग्‍स समेत एक पैडलर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की...

बांद्रा फेयर में दुकानदारों का घटा रुझान, बीएमसी के 430 में से 150 स्टॉल अब भी खाली।

मुंबई वार्ता संवाददाता बांद्रा के प्रसिद्ध माउंट मैरी...