अंधेरी पश्चिम में रिहायशी इमारत में आग, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

अंधेरी (पश्चिम) स्थित वीरा देसाई रोड पर कंट्री क्लब के पास सोरेंटो टावर में मंगलवार सुबह लेवल–1 की आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने की सूचना सुबह 10:05 बजे मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) कंट्रोल को मिली।

फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग इमारत के 10वीं से 21वीं मंजिल के बीच स्थित इलेक्ट्रिक शाफ्ट में लगी थी। इस दौरान बिजली की वायरिंग, इलेक्ट्रिक इंस्टॉलेशन, साथ ही विभिन्न मंजिलों पर इलेक्ट्रिक डक्ट के पास रखे राउटर, जूता रैक और लकड़ी के फर्नीचर में आग फैल गई।

दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16वीं मंजिल के रिफ्यूज एरिया से 30 से 40 लोगों को सीढ़ियों के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं 15वीं मंजिल के फ्लैट नंबर 1503 से दो पुरुष और एक महिला को बीए सेट (Breathing Apparatus) की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।फायर ब्रिगेड ने बताया कि आग पर सुबह 11:37 बजे पूरी तरह काबू पा लिया गया।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घटना की आगे की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मोदी सरकार के 25 साल पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में मनाया जाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: अमित शाह

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री...

मालवणी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78.90 लाख रुपये की व्यावसायिक मात्रा हेरोइन जब्त, 2 गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मालवणी पुलिस स्टेशन की टीम ने...