श्री नारायण सेवा समिति, मुंबई द्वारा भव्य श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

श्री नारायण सेवा समिति, मुंबई की ओर से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 24 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन आयोजित होगा। कार्यक्रम का समय शाम 7:30 बजे से रात 10:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इस पावन आयोजन में परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री नारायण दास जी महाराज (वृंदावन धाम) के श्रीमुख से भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। कथा स्थल श्री सिद्धेश्वर मंदिर, सेक्टर-6, हनुमान नगर, बोरीवली (पश्चिम) बताया गया है।

समिति के अनुसार, श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के माध्यम से धर्म, भक्ति और संस्कारों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।

कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आयोजकों द्वारा संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का विभाग प्रमुख गणेश अर्जुन चुक्कल गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे)...

नवी मुंबई में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, 3.57 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन और कोकीन जब्त।

■ तलोजा में एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई, आरोपी...