मुंबई वार्ता संवाददाता

उन्नाव बलात्कार प्रकरण में आरोपी और भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की सजा निलंबित किए जाने के बाद मुंबई में युवक कांग्रेस ने अनोखे तरीके से जनजागरण अभियान चलाया। सांताक्रूज से चर्चगेट तक लोकल ट्रेन में यात्रा करते हुए उन्होंने यात्रियों से सीधे संवाद कर प्रकरण की पूरी जानकारी दी और सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए।


मुंबई युवक कांग्रेस की अध्यक्षा झीनत शबरीन ने कहा, “‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ केवल भाजपा की पोकळ घोषणा है। उन्नाव प्रकरण ने भाजपा का असली चेहरा उजागर कर दिया है, जो सत्ता का दुरुपयोग करके आरोपीयों को बचा रही है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील और न्यायप्रिय दृष्टिकोण अपनाना जरूरी है।”


इस आंदोलन में मुंबई युवक कांग्रेस के प्रभारी पवन मजीठिया, प्रदेश सचिव संतोष गुप्ता, उत्तर-पश्चिम जिलाध्यक्ष शिव जतन यादव, दक्षिण-मध्य जिलाध्यक्ष प्रज्ञा धावळे सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।झीनत शबरीन ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलने तक और आरोपी को उचित सजा न मिलने तक युवक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने भाजपा की दोहरे मापदंडों की तीव्र आलोचना करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर केवल प्रचार करना और आरोपीयों का संरक्षण करना, यह भाजपा का असली चेहरा है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजागरण करना और समाज में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सच्ची संवेदनशीलता को उजागर करना था।


