मुंबई महानगरपालिका के लिए कांग्रेस और ‘वंचित’ का गठबंधन; वंचित 62 सीटों पर लड़ेगी; अन्य नगरपालिकाओं का निर्णय स्थानीय स्तर पर।

Date:

■ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और ‘वंचित’ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धैर्यवर्धन पुंडकर की घोषणा।

■ राज्य की राजनीति में आज से नए अध्याय की शुरुआत; यह आंकड़ों का खेल नहीं, विचारों का मेल है: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी के बीच आज गठबंधन का निर्णय लिया गया। मुंबई में वंचित बहुजन आघाड़ी 62 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य की अन्य 28 महानगरपालिकाओं के संदर्भ में गठबंधन पर स्थानीय स्तर पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए दोनों दलों ने स्थानीय नेतृत्व को अधिकार दिए हैं।

आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर गठबंधन का निर्णय होना विशेष महत्व रखता है। कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और ‘वंचित बहुजन आघाड़ी’ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धैर्यवर्धन पुंडकर ने गठबंधन की घोषणा की।

तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मुंबई कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सचिन सावंत, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता सिद्धार्थ मोकले, वंचित के मुंबई अध्यक्ष चेतन अहिरे, मुंबई महिला आघाड़ी अध्यक्ष स्नेहल सोहनी और मुंबई युवा आघाड़ी अध्यक्ष सागर गवई उपस्थित थे।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी का गठबंधन एक स्वाभाविक गठबंधन है। दोनों दलों की वैचारिक भूमिका समान है। दोनों संविधानवादी हैं और संविधान की परिकल्पना वाले भारत के निर्माण का विचार रखते हैं। समानता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय पर दोनों की सोच एक है। दोनों दल संवैधानिक मूल्यों से समझौता नहीं करते।

1998 और 1999 के चुनावों में दोनों के बीच गठबंधन हुआ था, अब 25 वर्षों बाद दोनों दल फिर एक साथ आए हैं। इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लगा, लेकिन आज से एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। यह आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि विचारों का मेल है, ऐसा सपकाल ने कहा।

वंचित के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धैर्यवर्धन पुंडकर ने कहा कि देश-विघातक भाजपा को रोकने के लिए दोनों दल एक साथ आए हैं। गठबंधन के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने पहला कदम उठाया और शुरुआत से ही सकारात्मक भूमिका निभाई।

मुंबई महानगरपालिका में वंचित बहुजन आघाड़ी 62 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, यह जानकारी पुंडकर ने दी।वंचित के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ मोकळे ने कहा कि गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर चर्चा कभी पूरी तरह संतोषजनक नहीं होती, लेकिन कहीं न कहीं रुकना पड़ता है। गठबंधन के लिए दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक चर्चा हुई।

मुंबई महानगरपालिका के लिए आज गठबंधन की घोषणा की गई है और अन्य महानगरपालिकाओं में दोनों दलों का स्थानीय नेतृत्व सकारात्मक निर्णय लेगा, ऐसा मोकले ने कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कॉकरोच से घबराई भाजपा ! कॉकरोचों से जनता परेशान या कॉकरोचों के प्रदर्शन से सरकार।

श्रीश नमस्ते / मुंबई वार्ता दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी...

गैरकानूनी CDR, SDR और लोकेशन देने वाले गिरोह के आरोपी झारखंड और बिहार से गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता ओशिवरा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र...