25वें ITA अवॉर्ड्स के बारे में नेहा हरसोरा ने की खुलकर बात, पल को बताया खास।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय टेलीविजन के सिल्वर जुबली जश्न के रूप में 25वां इंडियन टेलीविजन एकेडमी (ITA) अवॉर्ड्स इस साल खास रहा। यह भव्य समारोह 31 दिसंबर को शाम 7:30 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। बीते 25 वर्षों से आईटीए अवॉर्ड्स का लगातार स्टार प्लस पर प्रसारण होना, इस ऐतिहासिक मौके को और भी भावनात्मक बनाता है।

स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘उड़ने की आशा’ में सायली का किरदार निभा रहीं नेहा हरसोरा के लिए यह शाम निजी और प्रोफेशनल—दोनों ही स्तरों पर बेहद खास रही। अलग-अलग पीढ़ियों के कलाकारों की मौजूदगी ने पूरे इंडस्ट्री के लिए इस समारोह को यादगार बना दिया।

इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए नेहा ने कहा,“25वें आईटीए अवॉर्ड्स में मौजूद होना वाकई बहुत एक्साइटिंग था। इस साल मैंने परफॉर्म नहीं किया, लेकिन पिछले साल मैंने परफॉर्म भी किया था और मुझे बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल – जूरी) का अवॉर्ड भी मिला था। वो पल मेरे लिए बेहद इमोशनल था और सच में एक सपने के सच होने जैसा लगा।”

एक दर्शक से सम्मानित कलाकार बनने तक नेहा का सफर, आईटीए की विरासत और उसके जज़्बे को खूबसूरती से दर्शाता है। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने आगे कहा,“वहां का माहौल ही अलग होता है। जिन लोगों को हम टीवी, फिल्मों और ओटीटी पर देखते हैं, उनके बीच मौजूद होना अपने आप में एक अलग अनुभव है। यह एक बेहद सम्मानजनक शो है, जो आपको गर्व का एहसास कराता है।”

यह शाम और भी खास तब बनी जब ‘उड़ने की आशा’ से जुड़े सम्मान भी मंच पर आए और कंवर ढिल्लों ने बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी अपने नाम की। नेहा ने कहा,“भले ही इस बार मुझे परफॉर्म करने का मौका नहीं मिला, लेकिन वहां मौजूद रहकर पूरे अवॉर्ड्स का अनुभव लेना ही शानदार था।”एक खास याद को साझा करते हुए नेहा ने बताया,“2024 मेरे लिए बहुत यादगार रहा—उस साल मैंने परफॉर्म भी किया और अवॉर्ड भी जीता। बचपन से 31 दिसंबर को यह शो देखती आई हूं, और आज इसका हिस्सा बनना मेरे लिए वाकई बहुत खास है।”

■ 25वां इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स—31 दिसंबर | शाम 7:30 बजे | सिर्फ स्टार प्लस पर।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कॉकरोच से घबराई भाजपा ! कॉकरोचों से जनता परेशान या कॉकरोचों के प्रदर्शन से सरकार।

श्रीश नमस्ते / मुंबई वार्ता दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी...

गैरकानूनी CDR, SDR और लोकेशन देने वाले गिरोह के आरोपी झारखंड और बिहार से गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता ओशिवरा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र...