मुंबई वार्ता/कृष्ण गोपाल सिंह

माहेश्वरी समाज भिवंडी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के बुजुर्गों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना और उनके अनुभवों से नई पीढ़ी को जोड़ना था कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और महेश वंदना के साथ हुई। समाज के युवाओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं और तिलक लगाकर वरिष्ठों का आत्मीय स्वागत किया।


इस दौरान समाज के विकास में योगदान देने वाले प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनोरंजन के साथ-साथ भजनों और पुराने गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण आनंदमय हो गया।


अतिथियों के रूप में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन गांधी, कोंकण विभाग दिनेश सोमानी, कल्याण माहेश्वरी, ठाणे जिलाध्यक्ष महेश सोनी, सचिव प्रशांत तोषनीवाल, अविनाश सिकची, राजू भाई, भिवंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भूतडा, सचिव कन्हैयालाल पेडीवाल, सांस्कृतिक मंत्री कन्हैयालाल ईनाणी, मंडल पदाधिकारी अजय झंवर, जुगल किशोर बियाणी, श्रीविष्णु धूत, कमल राठी एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
● वरिष्ठ जन हुए आनंदित.
वरिष्ठों द्वारा साझा किए अनुभव की सबसे खास बात यह रही कि बुजुर्गों ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया। सम्मान पाकर वरिष्ठ नागरिकों के चेहरों पर एक अलग ही मुस्कान और संतोष देखा गया। बुजुर्गों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से उन्हें अकेलेपन का अहसास नहीं होता और वे खुद को समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा महसूस करते हैं। समाज के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की, जिसकी प्रशंसा पूरे भिवंडी माहेश्वरी समाज में हो रही है। मंच संचालन नवल करवा एवं वर्षा डागा ने किया।



Great work