■ 2025 में मुंबई पुलिस का बड़ा प्रहार, ₹814 करोड़ का नशा जब्त.
मुंबई वार्ता संवाददाता

केंद्र सरकार और महाराष्ट्र राज्य की नशा मुक्त भारत मुहिम को ज़मीन पर उतारते हुए मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने वर्ष 2025 में नशा कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे निर्णायक कार्रवाई की है।पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले के नेतृत्व में चली इस मुहिम ने न सिर्फ़ मुंबई को नशा तस्करों के लिए असुरक्षित बना दिया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय और संगठित नशा गिरोहों की रीढ़ तोड़ दी।


मुंबई पुलिस के आधिकारिक आँकड़े बताते हैं कि 2025 में 1,096 नशा तस्करी के मामले दर्ज जिनमे 1,386 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दो बड़े नशा गिरोहों पर मकोका (MCOCA) के तहत सख़्त कार्रवाईकी गई । बता दे यह अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक एंटी-ड्रग ऑपरेशन माना जा रहा है। ₹814 करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त,किया गया जिससे माफिया में हड़कंपमचा हुआ है ।
एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई में ₹814 करोड़ मूल्य का नशीला पदार्थ जब्त कर ड्रग सप्लाई चेन को जड़ से उखाड़ा गया, थोक सप्लायर से लेकर स्ट्रीट पेडलर तक पर कार्रवाई। यह स्पष्ट संकेत है कि मुंबई पुलिस अब केवल छोटे तस्करों तक सीमित नहीं, बल्कि ड्रग माफिया के पूरे नेटवर्क को निशाना बना रही है।


● ₹136 करोड़ का नशा नष्ट, ज़ीरो टॉलरेंस का संदेश
मुंबई पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत ₹136 करोड़ मूल्य का नशीला पदार्थ नष्ट किया। यह स्पष्ट कर दिया कि नशे के कारोबार के लिए मुंबई में कोई जगह नहीं है ।
● अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट पर वार
2025 की सबसे बड़ी सफलताओं में चार विदेशी नागरिक गिरफ्तार जो अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े थे। इस कार्रवाई से यह साफ हो गया कि मुंबई अब अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया के लिए भी सेफ ज़ोन नहीं रही।
पुलिस उपायुक्त (मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल)नवनाथ ढवले की अगुवाई में निर्णायक अभियानपुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले और उनकी टीम ने सटीक खुफिया जानकारी, आधुनिक तकनीकी निगरानी, इंटर-एजेंसी समन्वय, ज़मीनी स्तर पर सख़्त पुलिसिंगके ज़रिए यह साबित किया कि नशा कारोबार के खिलाफ लड़ाई सिर्फ़ बयान नहीं, ठोस कार्रवाई की जाती है।
● नशा कारोबार करने वालों के लिए मुंबई अब सुरक्षित ठिकाना नहीं
यह अभियान युवाओं के भविष्य की रक्षा है । शहर की सुरक्षा का संकल्प है और अपराध के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की घोषणा है। कुल मिलाकर, 2025 में मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशा कारोबारियों की कमर पूरी तरह तोड़ दी है। मुंबई करो को नया साल पर कही भी नशे का इस्तेमाल होता है तो उसकी सूचना मुंबई पुलिस तक पहुंचाने की अपील भी पुलिस उपायूक़्त नवनाथ ढवले ने की है।


