बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर आयुक्त भूषण गगराणी ने लोअर परेल व कांदिवली के निर्वाचन प्रशिक्षण केंद्रों का किया निरीक्षण।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

बृहन्मुंबई महानगरपालिका सार्वत्रिक चुनाव 2025-26 की तैयारियों के तहत महानगरपालिका आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भूषण गगराणी ने आज लोअर परेल और कांदिवली स्थित निर्वाचन प्रशिक्षण केंद्रों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेकर पूरी प्रशिक्षण प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की।

गौरतलब है कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए गुरुवार, 15 जनवरी 2026 को मतदान होना है। इसके मद्देनज़र मतदान प्रक्रिया में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण का पहला चरण प्रारंभ हो चुका है। महानगरपालिका क्षेत्र में परिमंडलवार कुल सात विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए हैं।

इन प्रशिक्षण केंद्रों में अण्णाभाऊ साठे सभागृह (भायखला), न. म. जोशी मार्ग महानगरपालिका विद्यालय (लोअर परेल), लोकमान्य तिलक महानगरपालिका सामान्य अस्पताल सभागृह (शीव पूर्व), बालगंधर्व सभागृह (वांद्रे पश्चिम), मास्टर दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगृह (विले पार्ले), महाकवि कालिदास नाट्यगृह (मुलुंड पश्चिम) तथा प्रबोधनकार केशव सीताराम ठाकरे नाट्यगृह (बोरिवली पश्चिम) का समावेश है।

महानगरपालिका आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगराणी ने लोअर परेल स्थित न. म. जोशी मार्ग महानगरपालिका विद्यालय और कांदिवली स्थित प्रबोधनकार केशव सीताराम ठाकरे नाट्यगृह में चल रहे प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बैलेट यूनिट (BU) और कंट्रोल यूनिट (CU) की जोड़ प्रक्रिया, मॉक पोल की कार्यप्रणाली तथा वास्तविक मतदान दिवस पर अपनाई जाने वाली सभी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी ली।

इस निरीक्षण के दौरान विशेष कार्य अधिकारी (निर्वाचन) विजय बालमवार, उप आयुक्त (परिमंडल 7) संजय कु-हाडे, उप आयुक्त (परिमंडल 2) प्रशांत सपकाले, सहायक आयुक्त (जी दक्षिण विभाग) श्रीमती स्वप्नजा क्षीरसागर, सहायक आयुक्त (आर मध्य विभाग) प्रफुल तांबे सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आईआईटी पवई परिसर में गैस सिलेंडर की पाइप में रिसाव से भड़की आग, पांच घायल; सभी की हालत स्थिर।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय पवई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)...

उर्दू टाइम्स की मालकिन क़मरुन्निसा सईद अहमद की याद में शोकसभा, उर्दू पत्रकारिता में योगदान को किया याद।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के प्रतिष्ठित दैनिक उर्दू टाइम्स...