वार्ड क्रमांक 90 से ज्योति अनिल उपाध्याय का नामांकन, महायुति नेताओं की रही मौजूदगी।

Date:

मुंबई वार्ता/रविन्द्र मिश्र

वार्ड क्रमांक 90 से भारतीय जनता पार्टी–शिवसेना–रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (महायुति) की अधिकृत उम्मीदवार ज्योति अनिल उपाध्याय ने मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 को नगरसेवक पद के लिए हजारों समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर एक भव्य नामांकन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें महायुति के कई वरिष्ठ और स्थानीय नेता शामिल हुए।

नामांकन रैली की शुरुआत प्रातः 11 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, प्रभाग क्रमांक 90 से हुई। रैली में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला, जहां समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उम्मीदवार का जोरदार स्वागत किया।

इस नामांकन रैली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दीनानाथ तिवारी, नितेश सिंह, अजय सिंह, आदित्य शुक्ला, अनिल उपाध्याय, नयना पाटिल एवं एल.बी. अमीन सहित महायुति के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नेताओं ने इस अवसर पर ज्योति अनिल उपाध्याय के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे वार्ड क्रमांक 90 के विकास और जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाएंगी। रैली के माध्यम से महायुति ने आगामी नगर निगम चुनाव में अपनी एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आईआईटी पवई परिसर में गैस सिलेंडर की पाइप में रिसाव से भड़की आग, पांच घायल; सभी की हालत स्थिर।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय पवई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)...

उर्दू टाइम्स की मालकिन क़मरुन्निसा सईद अहमद की याद में शोकसभा, उर्दू पत्रकारिता में योगदान को किया याद।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के प्रतिष्ठित दैनिक उर्दू टाइम्स...