पूर्वांचल की सबसे बुजुर्ग महिला मनकीराजी देवी का 110 वर्ष की उम्र में निधन।

Date:

चंदौली।मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

पूर्वांचल की सबसे बुजुर्ग महिला मनकीराजी देवी का उनके गांव महुअर कला (मिश्रगाड़ापर ) में निधन हो गया। उम्र से इस पड़ाव पर भी वे अपने सारे काम खुद कर लेती थी। वे अत्यंत दयालु और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। यही कारण था कि पूरा गांव उनका सम्मान करता था।

15 जनवरी 1915 को पैदा हुई मनकीराजी देवी अपने पीछे चार बेटे राज नारायण सिंह, श्याम नारायण सिंह, प्रभु नारायण सिंह अजय कुमार सिंह, पौत्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप कुमार सिंह फौजी , विजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक के लहर दौड़ गई।

देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी ने कहा कि उनके पास बैठने से मां का स्नेह, दुलार और प्यार मिलता था। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, विधायक सुशील कुमार सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल लल्लन तिवारी, शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह,वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, सोनू तिवारी समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रगट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिवाली से पहले सूखा प्रभावित किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद: चंद्रशेखर बावनकुले।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार सूखा प्रभावित किसानों...

कव्वाली में पैसे लुटाने पर AIMIM नेता जलील पर बरसे कृष्णा हेगड़े, बताया किसानों का अपमान।

मुंबई वार्ता संवाददाता AIMIM नेता इम्तियाज़ जलील द्वारा...