मुंबई वार्ता संवाददाता

आगामी महानगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी–शिवसेना–रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (महायुति) की ओर से कालीना मंडल की एक महत्वपूर्ण कोर कमेटी बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वार्ड क्रमांक 90 से महायुति की उम्मीदवार श्रीमती ज्योति अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में संपन्न हुई।


बैठक में चुनावी रणनीति को धार देने तथा संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान एडवोकेट बिना दिवेकर को आगामी महानगरपालिका चुनाव के लिए मुख्य चुनाव प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।


इस अवसर पर भाजपा मुंबई के प्रवक्ता अजय सिंह, उत्तर मध्य जिला भाजपा के उपाध्यक्ष एवं कालीना विधानसभा के प्रभारी चंद्रकांत मोरे, उत्तर मध्य मुंबई जिला कार्यकारिणी के सदस्य अनिल उपाध्याय, उत्तर भारतीय मोर्चा उत्तर मध्य मुंबई के माननीय जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा समर्पित कार्यकर्ता मंगेश फंडशेखर, कोली महिला संगठन महाराष्ट्र राज्य की अध्यक्ष श्रीमती नयना पाटिल तथा कालीना मंडल के महामंत्री सुधीर उपाध्याय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में वार्ड स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने और महायुति के पक्ष में व्यापक प्रचार अभियान चलाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। उपस्थित नेताओं ने एकजुट होकर वार्ड 90 में महायुति की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा शुभचिंतक एवं उत्तर मध्य मुंबई जिला कार्यकारिणी के सदस्य अनिल फूलचंद उपाध्याय भी उपस्थित रहे।
महायुति नेतृत्व ने विश्वास जताया कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के बल पर आगामी महानगरपालिका चुनाव में वार्ड 90 से निर्णायक जीत हासिल की जाएगी।


