महानगरपालिका चुनाव से पहले मालाड में कांग्रेस को बड़ा झटका।

Date:

■ भाजपा का कांग्रेस पर करारा प्रहार; नए वर्ष के पहले ही दिन सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई महानगरपालिका की आगामी सार्वत्रिक चुनाव 2025–26 की पृष्ठभूमि में मालाड क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 47 में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सतनाम सिंग तिवाना को वार्ड क्रमांक 47 से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। स्थानीय, उच्च शिक्षित और सदैव जनसंपर्क में रहने वाले उम्मीदवार के चयन से नागरिकों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।

कांग्रेस के उत्तर मुंबई जिला महासचिव अरविंद क्वार्डोस तथा कांग्रेस झुग्गी पुनर्विकास प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरुगन पिल्लई ने आज अपने सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देते हुए भारतीय जनता पार्टी में औपचारिक रूप से प्रवेश किया। यह भव्य पक्ष प्रवेश कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर मुंबई के सांसद पीयूष गोयल जी की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, स्थानीय पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस अवसर पर नवप्रवेशी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा का सशक्त नेतृत्व, विकासोन्मुख नीतियाँ तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी का दूरदर्शी नेतृत्व ही उन्हें भाजपा से जोड़ने का प्रमुख कारण है।

उन्होंने यह भी कहा कि विकास के वास्तविक मंच के रूप में भाजपा ही आम नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकती है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि तेजिंदर सतनाम सिंग तिवाना वार्ड क्रमांक 47 से भारी बहुमत से विजयी होंगे। चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा यह बड़ा झटका मालाड की राजनीति में निर्णायक सिद्ध होगा, ऐसी चर्चा राजनीतिक हलकों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों में भी जोर पकड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिवाली से पहले सूखा प्रभावित किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद: चंद्रशेखर बावनकुले।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार सूखा प्रभावित किसानों...

कव्वाली में पैसे लुटाने पर AIMIM नेता जलील पर बरसे कृष्णा हेगड़े, बताया किसानों का अपमान।

मुंबई वार्ता संवाददाता AIMIM नेता इम्तियाज़ जलील द्वारा...