मुंबई वार्ता संवाददाता

मालाड-पूर्व के कुरार इलाके में लूट की कोशिश नाकाम होने पर एक युवक द्वारा महिला से जबरन छेड़छाड़ किए जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर कुरार पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के अनुसार यह घटना 3 जनवरी को मालाड-पूर्व स्थित कुरार इलाके में हुई। 38 वर्षीय महिला उस समय घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी जबरन घर में घुस आया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। आरोपी ने पहले महिला से लूटपाट की कोशिश की, लेकिन जब वह अपने इरादों में सफल नहीं हो सका तो उसने महिला को जबरन किस किया और मौके से फरार हो गया।घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को नोटिस देकर रिहा किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।


