मुंबई वार्ता/कृष्ण गोपाल सिंह/भिवंडी

महाराष्ट्र सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार और भिवंडी निज़ामपुर मनपा के प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर के निर्देशों के अनुसार, आज 03/01/2026 को क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर मनपा मुख्यालय के भूतल पर स्थापना विभाग की प्रमुख कल्याणी चन्ने के शुभ हाथों से पुष्पांजलि अर्पित की गई।


महिलाओं के प्रति पुत्र-पुत्री के भेद को तोड़कर महिला शिक्षा की नींव रखने वाली, उन्होंने महिलाओं को शिक्षित करके और उन्हें सम्मानजनक जीवन देकर आधुनिक महिलाओं के संपूर्ण जीवन को बदल दिया। महिला शिक्षा की ऐसी पूजनीय देवी, भारत की प्रथम शिक्षिका और प्रथम प्रधानाध्यापिका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर मनपा प्रशासन ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया है।


इस अवसर पर आयुक्त (चुनाव) नितिन पाटिल, चुनाव विभाग प्रमुख अजीत महाडीक, बाजार विभाग प्रमुख स्नेहल पुण्यार्थी, बरानिशी विभाग प्रमुख सुरेख पावड़े, खेल विभाग प्रमुख निहाला मोमिन और मनपा के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


