मुंबई वार्ता संवाददाता

कल्याण पूर्व में स्थित होली होराइजन स्कूल में सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस के अवसर पर स्कूल में बालिका दिवस मनाया गया.* *स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. रमाकांत क्षितिज ने बताया कि इस अवसर पर लड़कियों की समस्याओं पर, देश में लड़कियों की स्थिति पर चर्चा की गई।


इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. रमाकांत क्षितिज ने लड़कियों से जुड़े कई सवाल उठाए जैसे —
1. बच्चे लड़कियां पैदा करती हैं फिर लडके ही कुलनायक क्यों ?
2. हमारे देश मे हर भाषा, हर राज्य मे औरतों पर ही लगभग सभी गालियां क्यों ?
3. गाय माता, भारत माता, धरती माता फिर भी औरतों पर इतना जुल्म क्यों ?
4. औरते क्या पहने ! कैसे पहने ! इसका निर्णय पुरुष तय करें क्यों ?
5. बहन का पति जीजा ‘ ज़ी ‘ आदर सूचक पत्नी का भाई ‘ साला ‘ गाली सूचक शब्द क्यों ?
6.पति का भाई जेठ ज़ी, देवर ज़ी, पत्नी की बहन ‘ साली ‘गाली सूचक शब्द क्यों ?
7. लड़कियो को फिल्मों मे ‘ आइटम गर्ल ‘ कहते हैं क्यों ?
8. लड़कियो को वस्तु जैसा समझा गया ! लड़के लड़कियो मे इतना भेदभाव क्यों ?
9. बलात्कारी आज़ाद घूमे ! जिसके साथ बलात्कार होता है, उसे ही मुंह छुपाना पड़ता हैं क्यों ?
10. संविधान स्त्री – पुरुष को बराबरी का दर्जा देता है, फिर भी औरते पुरुषो पर निर्भर क्यों ?


स्कूल की बालिकाओं ने भी इस गंभीर विषय पर गंभीरता से विचार किया. दस सवालों के पैम्फ़लेट्स लेकर स्कूल की बालिकाओं ने कैलाश नगर, गैस कंपनी, खड़ेगोलवली, टाटा कॉलोनी, पानी की टंकी परिसर श्री राम टॉकीज रोड पर लोगों के घरों में, दुकानों में, राह चलते नागरिकों को पैम्फ़लेट्स वितरित किया। सभी ने पंपलेट को बड़े गौर से देखा और पढा. स्कूल में छात्रों को अपने माता पर निबंध लिखने को कहा गया. लगभग सभी बच्चों ने अपनी मां पर निबंध लिखा।
बहुत से बच्चों ने बहुत सुंदर और भावनात्मक निबंध लिखें. इस पूरे आयोजन की चर्चा पूरे कल्याण परिसर में हो रही है. इस आयोजन में बालिकाओं के साथ बालको व शिक्षकों शिक्षिकाओं ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यालय के प्रिंसिपल ने सभी बालिकाओं के लिए शुभकामनाएं दी।


