■ हीरे, सोना और नशीले पदार्थों की तस्करी के 6 मामले उजागर, करोड़ों की जब्ती.
मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात एयरपोर्ट कमिश्नरेट, मुंबई कस्टम्स ज़ोन–III के अधिकारियों ने 30 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 के बीच तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हीरे, सोना और मादक पदार्थों की तस्करी के कुल 6 मामलों का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई स्पॉट चेक, APIS प्रोफाइलिंग और पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर की गई।


■ स्पॉट चेक व APIS प्रोफाइलिंग के आधार पर पकड़े गए मामले
● हीरे की तस्करी का मामला
बरामदगी: 849.6 कैरेट हीरे की कीमत: ₹2.52 करोड़आरोपी: 01 यात्री, तरीका: यात्री ने हीरे शरीर के भीतर (बॉडी कैविटी) छिपा रखे थे।
● सोने के बटन की तस्करीबरामदगी: 89 ग्राम 24 कैरेट सोना (रोडियम प्लेटेड बटन)कीमत: ₹11.35 लाखआरोपी: 01 यात्री।


● सोने की धूल (वैक्स फॉर्म) की तस्करी – एयरपोर्ट स्टाफ की संलिप्तताबरामदगी: 1470 ग्राम 24 कैरेट सोने की धूलकीमत: ₹1.87 करोड़आरोपी: 01 यात्री व 01 एयरपोर्ट कर्मचारीतरीका: एक बांग्लादेशी ट्रांजिट यात्री ने सोना दूसरे बांग्लादेशी यात्री को सौंपा, जिसने आगे AIASL (एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड) के कर्मचारी को दिया।
● हाइड्रोपोनिक वीड (NDPS) मामला
बरामदगी: 8.008 किलो हाइड्रोपोनिक वीडअवैध बाजार कीमत: लगभग ₹8.008 करोड़आरोपी: बैंकॉक से आया 01 यात्रीकार्रवाई: NDPS एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तारी।
● खुफिया सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
● सोने की तस्करी का मामलाबरामदगी: 160 ग्राम 24 कैरेट सोनाकीमत: ₹20.41 लाखआरोपी: 02 यात्री।
● हाइड्रोपोनिक वीड (NDPS) का दूसरा मामलाबरामदगी: 1.946 किलो हाइड्रोपोनिक वीडअवैध बाजार कीमत: लगभग ₹1.946 करोड़आरोपी: बैंकॉक से इंडिगो फ्लाइट 6E-1052 द्वारा आया 01 यात्रीकार्रवाई: NDPS एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तारी।
● कस्टम्स की सख्ती और बढ़ीमुंबई कस्टम्स अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोना, हीरे और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एयरपोर्ट पर निगरानी और खुफिया तंत्र को और मजबूत किया गया है। सभी मामलों में आगे की जांच जारी है।
कस्टम्स की इस कार्रवाई को एयरपोर्ट पर तस्करी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।


