महाराष्ट्र के बीड में फिलिस्तीन के नाम पर 4 करोड़ से अधिक की ठगी, चार पर मामला दर्ज।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र के बीड जिले में फिलिस्तीन को समर्थन देने के नाम पर 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाने के आरोप में कम से कम चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

इज़राइल और हमास के बीच संघर्ष 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ था। तब से अब तक फिलिस्तीन में कुल मृतकों की संख्या 71,391 तक पहुंच गई है, जबकि 1,71,279 लोग घायल हुए हैं। अक्टूबर 2025 में गाजा में संघर्ष रोकने के लिए युद्धविराम लागू होने के बावजूद 400 से अधिक मौतों की खबरें सामने आई हैं।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय पुलिस और उसकी आतंकवाद-रोधी इकाई को संदिग्ध आतंकी फंडिंग को लेकर ठोस जानकारी मिली थी। इसके बाद माजलगांव तालुका के पात्रुड गांव में तलाशी अभियान चलाया गया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फिलिस्तीन के समर्थन के बहाने 4 करोड़ रुपये से अधिक की रकम एकत्र की।यह राशि एक ऐसे ट्रस्ट के बैंक खाते में जमा कराई गई, जो चैरिटी कमिश्नर के यहां पंजीकृत नहीं था। इस कारण धन संग्रह को अवैध माना गया है।

माजलगांव ग्रामीण पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी का मामला दर्ज किया है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों के किसी प्रतिबंधित संगठन से संबंध तो नहीं हैं और क्या एकत्र की गई राशि का उपयोग आतंकी फंडिंग के लिए किया जाना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

गोरेगांव फिल्म सिटी में शूटिंग सेट के पीसीआर यूनिट में लगी आग, कोई जनहानि नहीं।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव पूर्व स्थित फिल्म सिटी...