2 करोड़ से अधिक का प्रतिबंधित गुटखा व सुगंधित सुपारी बरामद,10 आरोपी गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

मुलुंड पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित गुटखा व सुगंधित सुपारी का भारी स्टॉक बरामद किया है। जब्त किए गए माल व वाहनों की कुल कीमत ₹2,01,30,620 आंकी गई है। इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ऐरोली टोल नाका के पास पुराने जकात नाका की खाली जमीन पर प्रतिबंधित गुटखा-सुपारी की खेप उतारी जा रही है और इन्हें छोटे वाहनों से मुंबई में सप्लाई किया जाना है।सूचना की पुष्टि के बाद पोलीस उप आयुक्त (परिमंडल-7) हेमराजसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील करांडे, योगेश पाटिल और मनोज पाटिल सहित पुलिस टीम बनाई गई।08 जनवरी 2026 की सुबह लगभग 6:00 बजे, टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की, जिसमें 3 आयशर ट्रक, 10 अन्य वाहन और एक कार सहित कुल 14 वाहन पकड़े गए और 10 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

जब्त माल में शामिल प्रतिबंधित उत्पादों में मुख्यत जाफरानी जर्दा, गोल्ड पान मसाला वी सी 5 चेइंग टोबेको, वारानाशी आशिक टोबेको, राज निवास पान मसाला, एसशक गुटका आदि शामिल हैं, जिनकी कीमत 80,55,620 बताई गई है। वहीं जब्त 14 वाहनों की कीमत 1,20,75,000 आंकी गई है।

जप्त माल, वाहन और आरोपियों को विक्रोली पुलिस पुलिस ने धारा 274, 275, 123, 3(5) भा.दं.वि. तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक कानून 2006 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आदिल अबूबकर शेख (37 वर्ष) व सिराज उनउल्लाहक सिद्दीकी (30 वर्ष) समेत कुल 10 आरोपी शामिल हैं। मामले की आगे जांच जारी है।

इस सफल कार्रवाई का मार्गदर्शन मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन्द्र भारती, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) सत्य नारायण चौधरी तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व) चेंबूर डॉ. महेश पाटिल ने किया।पूरी कार्रवाई पुलिस उपायूक़्त हेमराजसिंह राजपूत की देखरेख में मुलुंड पुलिस टीम द्वारा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

गोरेगांव फिल्म सिटी में शूटिंग सेट के पीसीआर यूनिट में लगी आग, कोई जनहानि नहीं।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव पूर्व स्थित फिल्म सिटी...