मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के गोरगांव (पश्चिम) स्थित भगतसिंह नगर, राजाराम लेन में शनिवार तड़के आग लगने की गंभीर घटना सामने आई। यह घटना 10 जनवरी 2026 को सुबह करीब 3:06 बजे दर्ज की गई। आग की सूचना मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) को मिली थी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राउंड प्लस एक मंजिला इमारत के भूतल पर बिजली की वायरिंग और घरेलू सामान में आग लगी, जबकि पहली मंजिल पर एक कमरे में तीन लोगों के कपड़ों में आग फैल गई। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी की बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया।
फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर बिजली की सप्लाई काटकर दमकलकर्मियों ने भी बाल्टियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग को सुबह 3:16 बजे पूरी तरह बुझा दिया गया।दमकलकर्मियों ने तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस वैन और निजी वाहन से ट्रॉमा केयर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल के आरएमओ डॉ. मोइन के अनुसार, तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।
मृतकों की पहचान इस प्रकार है—
1. हर्षदा पावस्कर (19 वर्ष, महिला)
2. कुशल पावस्कर (12 वर्ष, पुरुष)
3. संजोग पावस्कर (48 वर्ष, पुरुष)
तीनों एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


