उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र की राजनीति के ‘जयचंद’ – निरुपम- एकनाथ शिंदे की जमकर की तारीफ।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

शिवसेना (शिंदे) के नेता संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर महाराष्ट्र की राजनीति में कोई ‘जयचंद’ है, तो वह उद्धव ठाकरे ही हैं। निरुपम ने आरोप लगाया कि 2019 में उद्धव ठाकरे ने भाजपा के साथ चुनाव लड़कर और कांग्रेस-एनसीपी के साथ गठबंधन कर बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व की विचारधारा से गद्दारी की, जिसके कारण उनकी पार्टी पर उनका नियंत्रण समाप्त हो गया।

संजय निरुपम ने एकनाथ शिंदे की जमकर तारीफ की और उन्हें बहादुर और समर्पित शिवसैनिक बताते हुए कहा कि शिंदे ने शिवसेना को वापस पटरी पर लाकर भाजपा के साथ हिंदुत्व की विचारधारा पर आधारित सरकार बनाई।यह बयान उन्होंने शिवसेना (उबाठा) सांसद संजय राऊत द्वारा सोशल मीडिया पर एकनाथ शिंदे को ‘जयचंद’ कहे जाने पर पलटवार के रूप में दिया।

राऊत ने कहा था कि अगर शिंदे शिवसेना के जयचंद नहीं होते तो मुंबई में भाजपा का महापौर कभी नहीं बन पाता।हालिया मनपा चुनाव में शिवसेना (उबाठा) को हार का सामना करना पड़ा जबकि महायुति ने ऐतिहासिक रूप से मुंबई मनपा पर कब्जा कर लिया। उद्धव ठाकरे ने अपने भाई राज ठाकरे के साथ गठबंधन किया था, लेकिन यह प्रयास भी हार को रोक नहीं पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related