शिवसेना ने फिल्म इंडस्ट्री में धार्मिक भेदभाव को नाकारा ।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

“शिवसेना एक राजनीतिक पार्टी है, और हम ए. आर. रहमान के विवादित बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते,” शिवसेना प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े ने यह बातें कहीं।

ज्ञात हो कि ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने एक इंटरव्यू में अपने करियर, धार्मिक विश्वास और बॉलीवुड में राजनीति के कारण 8 साल से काम न मिलने की बात कही थी।इसी बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कृष्णा हेगड़े ने कहा कि ए आर रहमान ने अद्भुत संगीत दिया है और शीर्ष बॉलीवुड और हिंदी फिल्म निर्माता वर्षों से उनके साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्म उद्योग धर्म के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करता। प्रमुख संगीत कलाकार जैसे सलीम–सुलेमान, साजिद (साजिद–वाजिद) और जावेद अली आज भी इस उद्योग में काम कर रहे हैं। इस उद्योग ने अपनी शुरुआत से ही शीर्ष मुस्लिम गीतकारों, संगीतकारों, गायकों और संगीत निर्देशकों के साथ काम किया है।

कृष्णा हेगड़े ने यह भी कहा कि,”आज भी उद्योग के शीर्ष तीन अभिनेता—शाहरुख, सलमान और आमिर खान—अल्पसंख्यक समुदाय से हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related