भायखला में 18 मंजिला इमारत की लिफ्ट चौथी मंजिल से गिरी, 5 लोग घायल।

Date:

●सभी की हालत स्थिर

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के भायखला स्थित जय कृपा टॉवर (G+18 मंजिला इमारत) में बुधवार रात लिफ्ट का केबल टूटने से बड़ा हादसा हो गया। लिफ्ट चौथी मंजिल से गिर गई, जिसमें सवार 5 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना रात 10:02 बजे सी.पी. कंट्रोल को दी गई।हादसे के बाद मौके पर मुंबई फायर ब्रिगेड (BMC), पुलिस, बेस्ट, 108 एंबुलेंस सेवा और बीएमसी वार्ड स्टाफ की टीमें पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

घायलों का विवरण:

जेजे अस्पताल:

1. कल्पिता पवार (38 वर्ष)

2. यश बालविकर (24 वर्ष)

3. उषा गुप्ता (56 वर्ष)

तीनों का उपचार ओपीडी आधार पर किया गया, हालत स्थिर बताई गई है।

बालाजी अस्पताल:

1. जमुना प्रसाद शिवहरे (50 वर्ष)भर्ती, हालत स्थिर।

जसलोक अस्पताल:1. शिल्पा मोरे (54 वर्ष)ओपीडी आधार पर उपचार, हालत स्थिर।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार लिफ्ट का केबल टूटने से यह दुर्घटना हुई। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महज़ एक सप्ताह में सरकार का यू-टर्न – सूचना मांगने का उद्देश्य बताने की शर्त वापस।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार द्वारा 12 जून 2026...

नगरसेवक तेजिंदर सिंह तिवाना द्वारा उठाए गए मुद्दे पर कार्रवाई।

■ "So What?" टिप्पणी पर बवाल: बीएमसी प्रोटोकॉल अधिकारी...

‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा से बढ़ी हलचल, विधायकों को साधने में जुटे दोनों शिवसेना गुट।

मुंबई वार्ता संवाददाता छह सांसदों के पार्टी छोड़ने के...